फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस ने सिसौना रोड पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर नई मंडी थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं और वह छह मामलों में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने पुलिस ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सोमवार देर रात बागोवाली चौकी क्षेत्र में सिसौना रोड पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से इनामी आरोपी के बाइक से आने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने सिसौना पुलिया के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर कच्चे रजवाहे की ओर भागने लगा।
कुछ दूरी पर कच्चे और ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। आरोपी बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की पहचान शादाब उर्फ कलीम निवासी सराफत कॉलोनी खतौली, हाल निवासी सिकंदरपुर, भगवानपुर हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पैशन प्रो बाइक बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक शादाब के खिलाफ नई मंडी, खतौली, रतनपुरी, मंसूरपुर और नागल थानों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 17 मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी आनंद देव मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें