फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दू महासभा ने उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हिन्दू महासभा ने उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने झांसी रानी पार्क पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पुतला फूंक कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता एकत्रित होकर झांसी की रानी पार्क पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए उद्धव ठाकरे एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पुतला फूंक कर रोष जताया। प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने कहा कि अपनी सरकार बचाने के लिए ठाकरे मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति अपना रहे हैं। महाराष्ट्र में दो साधुओं की हत्या होती है, वह चुप रहते हैं। सुशांत राजपूत की हत्या को दबाने का पूरा प्रयास होता है। हिंदूवादी राजनीति को छोड़कर अब मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति की ओर शिवसेना अग्रसर हो रही है। हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के सपनों को चूर-चूर किया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र मित्तल ने कहा कि हिंदू महासभा किसी भी देशद्रोही का साथ नहीं देगी, जो देशद्रोही कार्य करेगा उसके खिलाफ आंदोलन करेगी। हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि हिंदू महासभा देशभक्तों की पार्टी है। मुख्य रूप से सुरेंद्र मित्तल, सुशील कुमार, अनिल कुमार राणा, श्रेया सिंह, रजनी शर्मा, सुरेंद्र मित्तल, शिवम ,शिवम कश्यप, अभिनव गर्ग, प्रशांत सिंह, अश्विनी ,हिमांशु, दिनेश, विनय कुमार, अनुराग सिंह एवं विशाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे वही पुतला फूंकने के दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें