हिंदू महासभा ने आतंकवाद का पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा के नेतृत्व में आतंकवाद की शवयात्रा निकाल कर उसके पुतले को नाले में फेंका गया। झांकी रानी चौक पर आतंकवाद का पुतला भी फूंका गया।
हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद एवं कट्टरवाद के पुतले की शवयात्रा निकालकर रोष व्यक्त किया। हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने कहा कि पूरी दुनिया पर आतंकवाद का खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि आतंकवाद और कट्टरवाद दुनिया के लिए नासूर बन चुकी है। पाकिस्तान, टर्की सहित अनेक देश दुनिया में आतंकवाद फैलाने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। जिलाध्यक्ष शशांक त्यागी एवं जिला प्रभारी सचिन कपूर जोगी ने आतंकवाद को मानवता के लिए खतरा बताया। इस मौके पर सुरेंद्र मित्तल, एडवोकेट विनोद शर्मा, शशांक त्यागी, सचिन कपूर जोगी, एडवोकेट नीलम, श्रेया सिंह, तुषार पाल, अनिकेत, अंकुर प्रजापति, अंकुर सिंह , सचिन चौरसिया, शुभम, अंकित, सुशील आदि मौजूद रहे।