फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा मार्ग पर वाहनों के लिए खोला हिंडन नदी का पुल

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में हिंडन नदी के पुल से गुजर रहे वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। निर्माणाधीन पानीपत-खटीमा मार्ग पर तितावी के नजदीक हिंडन नदी के पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। अभी तक अस्थायी पुल से वाहन निकाले जा रहे थे।
विज्ञापन

बरसात और कांवड़ यात्रा से पहले हिंडन नदी पुल पर आवागमन शुरू हो जाने से लोगों को राहत मिलेगी। पुल निर्माण के दौरान हिंडन नदी पर पाइप डालकर अस्थायी पुल बनाया गया था। एक तरफ का पुल तैयार हो गया है। कांवड़ यात्रा से पहले इसकी सर्विस रोड बनाकर इसे शुरू करा दिया गया है, ताकि आवागमन आसान हो सके। रूट डायवर्जन भी यहां लागू कर दिया गया है। अस्थायी पुल से फिलहान किसानों के वाहन निकलवाए जा रहे हैं।
42.87 किमी हाईवे पर सबसे महत्वपूर्ण पुल
शामली से मुजफ्फरनगर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 42.87 किलोमीटर के हाईवे का निर्माण करा रहा है। जिले में हिंडन नदी का यह सबसे महत्वपूर्ण पुल है, जिसकी एक साइड का अधिकतर कार्य पूरा कर शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

पुल से गुजरेंगे तीन राज्यों के कांवड़िए
हिंडन नदी के पुल से यूपी, हरियाणा और राजस्थान के कांवड़िए गुजरेंगे। अस्थायी पुल के तंग होने के कारण हादसों का खतरा था, जिससे निजात मिल गई है।
फ्लाईओवर के निर्माण ने पकड़ी तेजी
धौलरा बस स्टैंड पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर का आधा हिस्सा पूरा हो चुका है। इसकी सर्विस रोड का कार्य चल रहा है। आधे हिस्से पर गार्डर रखने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें