फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशी मिस और नितिन मिस्टर फेयरवेल चुने

विज्ञापन
मंसूरपुर के स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में मिस फेयरवेल बनीं छात्रा हिमांशी गिरी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मंसूरपुर। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित विदाई समारोह में जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ विदाई दी। कार्यक्रम में छात्रा हिमांशी गिरी को मिस फेयरवेल और नितिन पालीवाल को मिस्टर फेयरवेल चुना गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक संजीव राठी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कक्षा 11 के छात्रों ने कक्षा-12 के छात्रों को उपहार देकर विदाई दी। कार्यक्रम में रैंप वॉक, बैलून गेम, एक्टिंग, डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं के आधार पर हिमांशी गिरी को मिस और नितिन पालीवाल को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। प्रधानाचार्या तरुणा चौधरी ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। कार्यक्रम में दिनेश कुमार, शुभम, चंदन वर्मा, चंद्रशेखर त्यागी, विपिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें