फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बनेगा हाईवे

विज्ञापन
मीरापुर क्षेत्र में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर ग्राम देवल के निकट संकरे रोड। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कुंभ में श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बनेगा हाईवे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/ मीरापुर। हरिद्वार कुंभ में गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को मीरापुर क्षेत्र में हो चुके दिल्ली-पौड़ी मार्ग पर आवागमन के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अभी यहां मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन जाम से भी लोगों को जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

हरिद्वार में एक अप्रैल से कुंभ मेला प्रारंभ होगा। इस दौरान हरिद्वार जाने वाले भक्तों को दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग से वाया बिजनौर, नजीबाबाद भेजा जाएगा। इस मार्ग पर यातायात का जबरदस्त दबाव होगा। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर ग्राम देवल से जीवनपुरी तक संकरे रास्ते होने के कारण दुर्घटना होती रहती है। नतीजतन आए दिन घंटों जाम लगा रहता है। ऐसे में राजमार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जाम से बचाव के कोई भी उपाय अभी तक नहीं किए गए हैं। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग मीरापुर से बीआईटी चौकी तक फोरलेन है। इस पर यहां तक यातायात सामान्य रहता है। बीआईटी चौकी से गंगा बैराज तक आठ किलोमीटर सिंगल रोड बनी हुई, जिस कारण दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना घटित होने के कारण यातायात बाधित हो जाता है। वहीं हाईवे पर ग्राम देवल, गंगा बैराज पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों की वजह से मार्ग संकरा हो गया है। बैराज के निकट ग्राम जीवनपुरी में भी सड़क टूट रही है। सड़क के किनारे पर फिसलकर वाहन पलट जाते हैं। कुंभ के दौरान भी यह मार्ग यात्रियों को परेशान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें