खतौली में हाइवे पर भंगेला पुलिस चौकी पर चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : KHATAULI
हाईवे की सुरक्षा बढ़ाई, सीसीटीवी कैमरे लगवाए
खतौली। नेशनल हाईवे की सुरक्षा के मद्देनजर मुजफ्फरनगर बार्डर यानि भंगेला पुलिस चौकी पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। पुलिस चौकी के समीप लगाए गए तीन सीसीटीवी कैमरों से हाईवे पर काफी दूर तक नजर रखी जा सकेगी।
दिल्ली से देहरादून को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 58 पर पड़ने वाला खतौली नगर अपने आप में अपनी अहम भूमिका रखता है। दिल्ली से हरिद्वार, देहरादून आदि स्थानों पर जाने के लिए खतौली से होकर निकलना पड़ता है। मेरठ जनपद में लगातार कारोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, उधर हाईवे पर कांवड़ यात्रा के लिए कोई भी श्रद्धालु न जाए, इसके लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है। हाईवे पर बनी भंगेला पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग गहनता से कर रहे हैं। वहीं कैमरों की मदद से भी वाहनों पर नजर रखी जा रही है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि इसी के मद्देनजर तीन सीसीटीवी कैमरे हाईवे पर लगवाए हैं। कैमरों से हाईवे की सुरक्षा की जाएगी, साथ ही अपराधियों की भी रोकथाम में कैमरे सहायक सिद्ध होंगे।