फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डाला

विज्ञापन
4-मंसूरपुर के स्कूल में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में बोलता छात्र। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
वायु प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डाला
विज्ञापन

मंसूरपुर। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में वायु प्रदूषण एवं इसकी रोकथाम विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संजीव राठी तथा प्रधानाचार्या तरुणा चौधरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण बढ़ने के कारणों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, बढ़ता औद्योगिक इसके लिए उत्तरदायी है। पेड़ों की कटाई होने से जीवनदायिनी ऑक्सीजन की कमी तथा बढ़ती कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा से वायु प्रदूषण हो रहा है। हमें पेड़ों की अनावश्यक कटाई पर प्रतिबंध लगाना चाहिए तथा अधिक से अधिक पेड़ों की रोपाई करनी चाहिए। साथ ही उद्योगों से निकलने वाले हानिकारक धुएं की रोकथाम के भी उपाय करने चाहिए। भट्ठों तथा उद्योग धंधों से निकलने वाली प्रदूषित हवा के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे कम से कम धुआं निकले। विजेता छात्र-छात्राओं ध्रुवी, कृत्वा, विक्रांत, साक्षी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें