फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित अर्जुननगर निवासी हाईस्कूल की छात्रा की बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके गले पर रस्सी से गला घोंटने के निशान थे। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अर्जुननगर निवासी कमलेश सिंह एक फैक्टरी में काम करता है। उसकी 15 साल की बेटी पुष्पांजलि शहर के एक कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8.30 बजे कमलेश सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर बेटी की मौत की जानकारी दी। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि जब पुलिस कमलेश के घर पहुंची तो उसकी 15 साल की बेटी घर के एक कमरे में मृत मिली। इसके गले पर रस्सी से गला घोंटने के निशान थे, जिसके चलते उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई गई। पुलिस ने परिजनों से गले पर रस्सी के निशान होने के संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने इसकी जानकारी से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि किशोरी की मौत पूरी तरह से संदिग्ध हालात में हुई है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत के कारणों का पता चल पाएगा, जिसके बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक इस संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें