फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। हाईवे स्थित शाहपुर मोड़ पर आगे चल रहे ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने पर पीछे से बाइक ट्रक में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मिल मंसूरपुर निवासी हनी राठी (28) बुधवार दोपहर किसी काम से मुजफ्फरनगर गया था। शाम करीब सात बजे हनी मुजफ्फरनगर से बाइक पर घर लौट रहा था। हाईवे पर मंसूरपुर स्थित शाहपुर मोड़ पर अचानक हनी के आगे चल रहे ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिए गए। इस पर हनी बाइक नहीं संभाल पाया और तेज रफ्तार बाइक ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में हनी राठी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुुलिस कार्रवाई के शव घर ले गए। गमगीन माहौल में बृहस्पतिवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें