फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने याचिका को निरस्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने याचिका को निरस्त किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारत छोड़ पाकिस्तान गए शमशाद अली खां के नाम की भूमि की फर्जी प्रविष्टि एजाज अली खां के नाम कर दी गई थी, जिसे डिप्टी कलेक्टर दीपक कुमार ने निरस्त कर दिया था। इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट इलाहाबाद में दायर याचिका को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री लियाकत अली खां और उसके परिवार की जमीन को लेकर चले आ रहे विवाद पर एसडीएम दीपक कुमार ने विराम लगा दिया था। शमशाद अली खां के नाम की गई फर्जी प्रविष्टि को निरस्त कर संपत्ति को निष्क्रांत संपत्ति दर्ज करने का आदेश जारी किया गया था। इस सभी जमीन को अब सरकारी संपत्ति माना जाएगा। उपजिलाधिकारी ने अपना निर्णय हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट के आदेश को आधार मानते हुए सुनाया था। इस निर्णय के विरोध में एजाज अहमद पक्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट गया और याचिका दायर की। एडीजीसी तरुण गोयल ने बताया कि हाईकोर्ट के न्यायाधीश सलील कुमार राज ने मामले पर सुनवाई के बाद याचिका को निरस्त कर दिया है। निरस्त की कार्रवाई 25 फरवरी को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें