मुजफ्फरनगर पहुंचे हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज।
- फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीबी भोसले रविवार शहर में आएंगे। वह यहां कलक्ट्रेट में चौधरी चरण सिंह सभागार में मेरठ और मुजफ्फरनगर के न्यायिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। इससे पहले जिला बार संघ और सिविल बार एसोसिएशन की ओर से उनका अभिनंदन किया जाएगा। चीफ जस्टिस कोर्ट परिसर में सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का भी उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन के मद्देनजर तैयारियां की जा रही है।
रविवार को चीफ जस्टिस डीबी भोसले जिला बार संघ के फैंथम हाल के नए भवन और लाइब्रेरी का भी उद्घाटन करेंगे। फैंथम हाल में आयोजित चीफ जस्टिस के अभिनंदन समारोह में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति डॉ बीएस चौहान, जनपद के प्रशासनिक जज हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रणविजय सिंह, न्यायमूर्ति विवेक चौधरी विशिष्ट अतिथि होंगे। शनिवार को जनपद के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति रणविजय सिंह शहर में पहुंचे। पीडब्लूडी के गेस्ट हाउस पर उन्हें गार्द सलामी दी गई।
जिला जज डॉ गोकुलेश, न्यायिक अधिकारियों के अलावा डीएम डीके सिंह, एसएसपी बबलू कुमार आदि अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। जिला बार संघ के महासचिव सुरेंद्र कुमार मलिक, कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप पुंडीर, पूर्व बार संघ अध्यक्ष ठाकुर अनूप सिंह, उदयवीर सिंह पोरिया, राजपाल सिंह चाहल, भारतवीर सिंह, चंद्रवीर निर्वाल आदि अधिवक्ताओं ने भी उनका अभिनंदन किया।