फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हीट स्ट्रोक का हाई अलर्ट, प्रशासन ने बनाया कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हाई अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है, क्योंकि यह समय सबसे खतरनाक है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन संजय कुमार ने बताया कि तेज गर्मी इंसानों के साथ पशु-पक्षियों के लिए भी खतरा है और थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है। उन्होंने छोटे बच्चों और जानवरों को बंद गाड़ियों में न छोड़ने की चेतावनी दी।
प्रशासन के अनुसार, हीट वेव शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली को प्रभावित करती है। लंबे समय तक धूप में रहने से कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द और बेहोशी जैसे लक्षण दिख सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

एडवाइजरी में लोगों को ढीले सूती कपड़े पहनने, सिर ढकने और शरीर में पानी की कमी न होने देने को कहा गया है। अधिक से अधिक पानी, नींबू पानी और छाछ जैसे तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है। बासी और संक्रमित भोजन से बचने की हिदायत भी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें