फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक पुलिस चेक पोस्ट का उदघाटन, हर वाहन की होगी निगरानी

विज्ञापन
पुरकाजी की भूराहेड़ी पुलिस चैक पोस्ट का उदघाटन करते एसएसपी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। उत्तराखंड से आने वाले सभी वाहनों का रिकार्ड अब मुजफ्फरनगर पुलिस के पास चंद मिनटों में पहुंच जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड सीमा पर पुरकाजी थाने के भूराहेडी में हाईटेक चेक पोस्ट बनाई गई है। ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉर्डिंग सीसीटीवी लगाया गया है।
विज्ञापन

पुरकाजी थाना क्षेत्र में नव निर्मित हाईटेक भूराहेड़ी पुलिस चेक पोस्ट का उदघाटन मंगलवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने किया। उन्होंने पुलिस चेक पोस्ट पर लगाए ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉर्डिंग सीसीटीवी का निरीक्षण किया। एसएसपी ने बताया कि भूराहेड़ी पुलिस चेक पोस्ट उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश सीमा की चेक पोस्ट हैं। यहां पर दो ऑपरेटर व अन्य पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे। जो उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन पर नजर रखेंगे।वाहनों का सारा रिकार्ड ऑटोमेटिक चेक पोस्ट के कंप्यूटर में फीड हो जाएगा। एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक को पुलिस चेक पोस्ट के दोनों तरफ करीब एक दर्जन बैरियर लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सदर हेमंत कुमार, प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें