फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हीमोफीलिया खतरनाक बीमारी, लेकिन जिले में इलाज ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमोफीलिया दिवस
विज्ञापन

पीड़ितों ने जिला अस्पताल में ही उपचार उपलब्ध कराने की मांग रखी

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जानलेवा हीमोफीलिया का जिले में उपचार नहीं है। पीड़ितों का कहना है कि जिला अस्पताल में इंजेक्शन की उपलब्धता होनी चाहिए। हीमोफीलिया एक आनुवंशिक (जेनेटिक) रोग है। बीमारी के कारण शरीर में रक्त के थक्के जमने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। शरीर से बह रहा खून जल्दी नहीं रुक पाता है।
शहर के साउथ सिविल लाइन निवासी मोनू (हीमोफीलिक) बताते है कि वह चार भाई थे। चारों हीमोफीलिया के ग्रस्त थे। अब से करीब 10 साल पहले उनके तीनों भाइयों की इसी बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। वहीं, हीमोफीलिया से ग्रसित राहुल कुमार ने बताया कि पचेंड़ा रोड के निवासी शिक्षक पीयूष शर्मा की भी एक साल पहले हीमोफीलिया की वजह से मौत हो गई। वह नहाने के लिए बाथरुम में गए थे। इस दौरान फिसलने की वजह से उनके सिर में खून निकलने लगा था। हादसे के बाद खून नहीं रूका और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हीमोफीलिया के प्रकार हीमोफीलिया प्रमुख रूप से दो ही प्रकार का होता हैं। हीमोफीलिया टाइप ए और बी। हीमोफीलिया टाइप ए को क्लासिक हीमोफीलिया के रूप में भी जाना जाता है। यह रोग ब्लड क्लॉटिंग फैक्टर की कमी के कारण होता है। वहीं, हीमोफीलिया टाइप बी क्रिसमस रोग के रूप में भी जाना जाता है। यह क्लॉटिंग फैक्टर बनने में होने वाली कमी के कारण होता है।

हीमोफीलिया के लक्षण
- मुंह में या मसूड़ों से खून बहना।
- वैक्सीनेशन या इंजेक्शन लेने के बाद खून निकलना।
- जोड़ों में ब्लीडिंग होने से प्रभावित जोड़ों में सूजन या दर्द होना।
- बार-बार नाक से खून बहना, जिसे रोकना मुश्किल हो जाना।
- मुश्किल डिलीवरी के बाद नवजात के सिर से खून दिखाई देना।
- पाचन प्रणाली में ब्लीडिंग होने से उल्टी, मल या पेशाब में खून दिखना।


यह संस्था कर रही है काम
हीमोफीलिया रोगियों की मदद के लिए आई ड्रीम टू ट्रस्ट काम कर रही है। इसके संस्थापक राजन चौधरी हीमोफीलिया रोगियों के लिए काम कर रहे है। वह खुद भी हीमोफीलिक है। वह लगातार जागरुकता को लेकर काम करते है। राजन चौधरी ने मुजफ्फरनगर में भी फैक्टर इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है। ताकि गंभीर स्थिति में मरीजों को सहारनपुर ना जाना पड़े। उन्होंने बताया कि खून बहने पर फैक्टर इंजेक्शन ही उसे रोक पाता है।

जिला अस्पताल में केवल रक्त की सुविधा
मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय में हीमोफीलिया रोगियों के लिए केवल रक्त की ही सुविधा है। हीमोफीलिया रोगियों को रक्त की जरुरत पड़ने पर जिला चिकित्सालय से उन्हें रक्त उपलब्ध करा दिया जाता है। इसके अलावा इन रोगियों के लिए किसी तरह की कोई दवा, इंजेक्शन या जांच की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


हीमोफीलिया के कारण
हीमोफीलिया ए और बी का कारण बनने वाली जीन में म्यूटेशन का लगभग एक तिहाई हिस्सा माता-पिता से ही प्राप्त होता है। बाकी का म्यूटेशन अपने आप हो जाता है। यहां तक कि जिन लोगों के परिवार में किसी को हीमोफीलिया की समस्या नहीं है, उन्हें भी यह रोग हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें