मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को झटका लगा है। समाजवादी पार्टी चिकित्सक सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ. काजी खुर्रम और पूर्व महानगर महासचिव डॉ. वैभव शर्मा ने समर्थकों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के मुद्दों पर चुप्पी बरतने और लगातार हो रहे मुस्लिम उत्पीड़न के खिलाफ कोई आवाज ना उठाने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। आरोप लगाया कि सपा व रालोद द्वारा मुस्लिम लीडरशिप खत्म करने की साजिश रची जा रही है। डॉ. शिराज तजवार, अर्चित गर्ग, अफशान शाह, दिव्य अरोड़ा, डॉ. गुलबहार, नाजिश उवैस, फरमान, जुबेर, दिलनवाज, संजीव मित्तल, अहमद अली, असद, नौशाद कुरैशी, जुनैद, शोएब आदि ने रोष जताते हुए इस्तीफा दिया।