फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ठंड में बढ़ी सांस और अस्थमा रोगियों की मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ठंड बढ़ने के बाद से सांस और अस्थमा के मरीजों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। सर्दी के मौसम के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में नजला, खांसी और सांस की तकलीफ वाले मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे कुछ मरीजों को भर्ती कर उपचार भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पिछले दो सप्ताह में सर्दी, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि सर्दियों में कई कारण एक साथ मिलकर मरीज के श्वसन मार्ग को प्रभावित करते हैं।
ठंडी और शुष्क हवा सीधे फेफड़ों में जाने पर श्वास नलिकाओं को संकुचित कर देती है, जिससे सांस फूलने की समस्या बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि सर्दियों में वायुमंडल में धूल और प्रदूषण के कण नीचे ही रह जाते हैं, जिससे स्मॉग की स्थिति पैदा होती है।
विज्ञापन

हवा में मौजूद प्रदूषणकारी तत्व दमा के दौरे को बढ़ाने में सबसे बड़े कारक साबित होते हैं। सांस लेने में दिक्कत के बाद वृद्धावस्था वार्ड में एक दर्जन से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया है।
-

गर्म कपड़े पहने, मुंह और नाक को स्कार्फ से ढकें

डॉ.योगेंद्र त्रिखा ने बताया कि घर से बाहर निकलते समय मुंह और नाक को स्कार्फ या मास्क से अच्छी तरह ढक लें। ताकि ठंडी हवा सीधे फेफड़ों तक न पहुंचे। उन्होंने मरीजों को दवा का नियमित सेवन करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें