फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भारी वाहन गुजरे, पुलिस देखती रह गई और शहर हुआ जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर सम्मान पंचायत के दौरान पुलिस की व्यवस्था ध्वस्त हो गई। पुलिस ने महावीर चौक के आसपास भारी वाहनों का आवागमन बंद किया था। इसके बावजूद, बस, ई-रिक्शा, लोडिड ट्रैक्टर-ट्रॉली रैली स्थल तक जा पहुंंचे। इस दौरान नगर के मार्गों पर जाम भी लगा। नगर में व्यवस्था बनाने में 800 पुलिसकर्मियों को लगाया था।


भाकियू की रैली में शामिल होने के लिए किसान अपने ट्रैक्टरों पर सवार होकर सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए थे। भगत सिंह रोड की तरफ से आने वाले किसान वाहनों के कारण शिव चौक पर काफी देर तक जाम लगा रहा। रैली के दौरान किसी को परेशानी न हो इसके लिए रैली स्थल की तरफ जाने वाले भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया था। उधर, केवल किसान वाहनों को पहुंचना था।
विज्ञापन


इसके बाद भी लोडिड ट्रैक्टर महावीर चौक पर रैली स्थल के निकट जा पहुंचे। रोजाना की तरह महावीर चौ से लोगों को बैठाकर खतौली आदि स्थानों को जाने वाली कैब गाड़ी भी खूब चलीं। लोडिड ट्रैक्टर व यात्रियों को लेकर रैली स्थल पर पहुंचने वाली ई रिक्शा चालकों को पुलिस समझाने में जुटी रही। ऐसे वाहनों को पहले चौराहे पर ही रोका जाना चाहिए था।

-

सात किलोमीटर ज्यादा बस यात्रियों ने भी किया ज्यादा सफर

मुजफ्फरनगर। किसान रैली के कारण रोडवेज की बसों का रूट डायवर्ट किया गया था, सभी बसों को नगर के भोपा बाईपास से निकाला गया।

बिजनौर जाने वाली बसों को भोपा बाईपास से जानसठ बाईपास व मेरठ जाने वाली बसों को भोपा बाईपास से सुजडू बाईपास भेजा गया। इसके बाद यह बस अपनी मंजिल के लिए रवाना हुई। इस व्यवस्था से बसों को लगभग छह किलोमीटर ज्यादा सफर करना पड़ा। यात्रियों को भी आधा घंटे की यात्रा ज्यादा करनी पड़ी।
विज्ञापन


-

जाम के दौरान बनाई व्यवस्था-

रैली के समापन के बाद किसानों के टाउन हाल जाने के दौरान महावीर चौक, प्रकाश चौक व झांसी की रानी मार्ग पर जाम लग गया। इस मार्ग पर आने वाले वाहनों को रेलवे स्टेशन के सामने से होकर अंसारी रोड से निकाला गया। वहीं, जब किसान वाहन टाउन हाल पहुंचे तो वहां जाम लग गया। इस दौरान शिव चौक से टाउन हाल, कोर्ट रोड पर आने वाले वाहनों को शिव चौक से मीनाक्षी चौक व नावल्टी चौराहे से अंंसारी रोड होकर निकाला गया। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें