फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे ने थामा जनजीवन

विज्ञापन
बुधवार सुबह फैली धुधं में गंतव्य को जाते वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थामी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ठंड का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को भी सुबह दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दस मीटर की दूरी तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। हाईवे समेत सड़कों पर यातायात रेंगता नजर आया। कोहरे के कारण बाजार सुबह को देर से खुलने लगा है और शाम को जल्दी बंद हो जाता है।
दो दिनों से लगातार कोहरा छा रहा है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार देर रात में ही कोहरा आ गया था। बुधवार सुबह तक घना कोहरा छा गया, जिससे वाहनों की लाइटें दिन में भी जली नजर आई। सुबह कोहरा छाया रहने से रोडवेज बसों को यात्री भी कम ही मिले। शहर में भी भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी रानी चौक, कमला नेहरू वाटिका में लोगों की रोजाना वाली भीड़ गायब नजर आई। सुबह दस बजे तक कोहरे का प्रकोप रहा। कोहरे और सर्द हवा के कारण ठंड बढ़ रही है। जिससे सुबह घूमने वाले भी कम ही निकल रहे हैं। कंपनी बाग में रोजाना घूमने वाले लोग अब देर से पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूआई 390 हुआ
मुजफ्फरनगर। दो दिनों से लगातार कोहरा पड़ने से वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। हवा भी जहरीली होती जा रही है। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ कर 390 पर पहुंच गया, जो बेहद खराब स्थिति में है।

बुधवार सुबह कोहरे में लिपटा शिव चौक ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर में सुबह फैले कोहरे में टिमटिमाती वाहनों की लाइट।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें