गर्मी से बचाव के लिए बच्चे को टोपी पहनकर गंतव्य को जाती महिला।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
लू के थपेड़ों और गर्मी ने बेहाल किया
मुजफ्फरनगर। जिले में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़ों से लोग बेहाल दिखाई दिए। आकाश में छाए बादल भी गर्मी को कम नहीं कर पाए। न्यूनतम तापमान अब तक का सबसे ज्यादा 27.5 प्रतिशत पर पहुंच गया। वहीं किसान बारिश न होने से धान की रोपाई को लेकर चिंतित हैं।
रविवार को लोग भीषण गर्मी में बेहाल दिखाई दिए। न्यूनतम तापमान ही 27.5 प्रतिशत तक पहुंच जाने से लोग पसीने-पसीने रहे। अधिकतम तापमान 38.6 प्रतिशत रहा। दिन में आकाश में बादल से दिखाई दिए, लेकिन गर्मी पर इनका असर दिखाई नहीं दिया। दोपहर में लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। वहीं ऊपर से बिजली की कटौती ने और परेशानी बढ़ा दी। उधर, बारिश न होने से किसान चिंतित हैं। उनका कहना है कि इन दिनों धान की रोपाई का काम चल रहा है। इस समय बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं। ग्राम पीनना निवासी ओमवीर सिंह का कहना है कि सावन शुरू होने वाला है, लेकिन मानसून का कोई अतापता नहीं। विजय कुमार एवं प्रवीण सिंह का कहना है कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो फसलों को नुकसान होने लगेगा।