महालक्ष्मी एन्क्लेव स्थित मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित महालक्ष्मी एन्क्लेव के मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज कथा अमृत पान कराया। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से दुख दूर होते हैं। बड़े-बुजुर्गों के साथ ही युवाओं और बच्चों को भी श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। रविवार सुबह कथास्थल से भव्य कलश यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि मनीष चौधरी और मनोज मलिक का कथा के आयोजक अभिनव गोयल मोंटू, मंजू गोयल, पूर्वांश गोयल आदि ने पटका और माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर योगेंद्र कुमार मुन्ना, केपी चौधरी, भरतवीर प्रधान आदि मौजूद रहे।