फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब मोहतमिम मौलाना मद्रासी से मिले मदरसा संचालक

विज्ञापन
सम्मेलन समाप्ति के बाद दारुल उलूम के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी से मुलाकात करते म? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। मदरसों के राष्ट्रीय सम्मेलन में पहुंचे मदरसा संचालकों ने दारुल उलूम के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी से मुलाकात की। मस्जिद रशीदिया में कार्यक्रम समाप्ति के बाद जब मौलाना मद्रासी बाहर निकले तो उनसे मिलने और हाथ मिलाने को मदरसा संचालकों को भीड़ जमा हो गई। मौलाना अब्दुल खालिक ने भी मदरसा संचालकों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य चौक चौराहों पर पुलिस रही तैनात
देवबंद। दारुल उलूम में मदरसों के राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर नगर के मुख्य चौक चौराहों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही। इसके साथ ही पुलिस एवं खुफिया विभाग के अधिकारी भी यहां राउंड लेते रहे और अधीनस्थों से पल पल की जानकारी जुटाते रहे।
शानदार रही कमेटियों की व्यवस्था
देवबंद। राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर दारुल उलूम की तरफ से गठित कमेटियों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने अपने कार्यों को अंजाम दिया। यही वजह रही है कि हजारों लोगों की भीड़ होने के बावजूद भी व्यवस्था में जरा भी गड़बड़ी नहीं हुई। जिस पर यहां पहुंचे मेहमानों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

दुकानदारों की रही चांदी
देवबंद। सम्मेलन में हजारों मदरसा संचालक पहुंचे और उन्होंने यहां दुकानों से जमकर खरीदारी भी की। जिससे दुकानदार खुश दिखाई दिए। कार्यक्रम से पहले और बाद में देश के कोने कोने से आए मदरसा संचालकों ने दारुल उलूम क्षेत्र में खुली दुकानों इतर, चटाई, नमाज पढ़ने के लिए जानमाज, तस्बीह और टोपी आदि की जमकर खरीदारी की। जिसके चलते रविवार को अवकाश के बाद भी यहां दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें