फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रामपुर तिराहा कांड की तीनों पत्रावलियों पर आज सुनवाई

Fri, 19 Dec 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड की गायब मूल पत्रावलियों की फोटो कॉपी पर साक्ष्य मानने को लेकर सुनवाई चल रही है। अलग-अलग अदालत में तीनों पत्रावलियों पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन




सीबीआई बनाम राधा मोहन की पत्रावली में सुनवाई चल रही है। मूल दस्तावेज गुम होने की स्थिति में फोटोकॉपी को साक्ष्य मानने को लेकर अदालत में दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क रखे है। सीबीआई की ओर से साक्ष्य सूची भी दी गई थी। फोटोकॉपी पर सुनवाई को लेकर सोमवार को निर्णय नहीं हो सका।



अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय संख्या नौ ने अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी। जबकि मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही सीबीआई बनाम बृज किशोर और सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा की पत्रावली में भी सुनवाई के लिए नियत है।
विज्ञापन




-



यह था मामला



एक अक्तूबर, 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिस पार्टी और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें