फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रामपुर तिराहा कांड के दो मामलों में सुनवाई आज, डीएम 17 नवंबर को हाईकोर्ट में तलब

Wed, 15 Oct 2025 02:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा कांड की सीबीआई बनाम ब्रजकिशोर और सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा की पत्रावलियों में बुधवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
रामपुर तिराहा कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा कांड की सीबीआई बनाम ब्रजकिशोर और सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा की पत्रावलियों में बुधवार को सुनवाई होगी। एक अक्तूबर 1994 को पृथक राज्य गठन की मांग के लिए देहरादून से दिल्ली जा रहे आंदोलनकारियों की बसों को छपार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप पुलिस ने रोक लिया था। जिसके बाद आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस फायरिंग में सात आंदोलनकारियों की मौत हुई थी जबकि कई महिला आंदोलनकारियों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगा था। सीबीआई की ओर से आंदोलनकारियों से हथियारों की फर्जी बरामदगी दर्शाने और एक आंदोलनकारी का शव गंग नहर में बहाए जाने के मामले की जांच कर छपार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके बाद विवेचना कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। दोनों ही मामलों की पत्रावली पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट दोनों मामलों में कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन

डीएम 17 नवंबर को हाईकोर्ट में तलब
तहसील बुढ़ाना के गांव निरमाना के तालाब में डूबने से करीब दो वर्ष पूर्व युवक की मौत हो गई थी। प्रकरण को लेकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दाखिल की गई थी। उच्च न्यायालय ने 17 नवंबर को डीएम उमेश मिश्रा को व्यक्तिगत उपस्थित होकर हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया।

गांव निवासी सुरेन्द्र त्यागी का 28 वर्षीय पुत्र मोनू सात जून 2023 को बछड़े को पकड़ने के लिए तालाब की ओर दौड़ा था। वह बछड़े के पीछे तालाब की ओर गया तो उसमें डूबने से उसकी मौत हो गई थी।

आरटीआई के माध्यम से ली गई सूचना के आधार पर पता चला था कि लघु सिंचाई विभाग की ओर से तालाब सुंदरीकरण और बाउंड्री वाल कराने के नाम पर 1.66 करोड़ रुपये खर्च दर्शाए गए थे। जिला प्रशासन की ओर से मामले की जांच रिपोर्ट न्यायालय को भेज दी गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें