फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भोपा - कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं का बिगड़ा स्वास्थ्य

Tue, 09 Jan 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक दर्जन से भी अधिक छात्राओं का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। सर्दी के चलते उनके हाथ पांव पर सूजन आ गई है। खांसी और नजला-जुकाम भी उन्हें परेशान कर रहा है। जिस कारण से विद्यालय स्टाफ और अभिभावक चिंतित हैं।
भोपा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में ठंड के बीच छात्राएं परेशान हैं। उन्हें सर्दी के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों के कहने व हालत गंभीर होने पर छात्राओं को मजबूरन घर भेजना पड़ा। विद्यालय की वार्डन सीमा चौधरी ने बताया कि विद्यालय में प्रतिदिन बच्चों के स्नान के लिए पर्याप्त मात्रा में गर्म पानी की व्यवस्था की जाती है, साथ ही जिन छात्राओं के हाथ पांव में सूजन की दिक्कत है उनका अपने स्तर पर घरेलू उपचार भी किया जाता है। गर्म पानी से हाथ और पांव की सिकाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसी छात्राओं को जिनकी हालत गंभीर थी, अभिभावकों के बार-बार कहने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह का कहना है कि सर्दी के कारण यह दिक्कत हो जाती है। ऐसे में हाथ और पांव की सिकाई करने के साथ गर्म पानी से झराई भी करें। मंगलवार को विद्यालय में टीम भेज कर छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें