फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छह माह से अटकी प्रोत्साहन राशि, 10 हजार से अधिक टीबी मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पोषित भोजन के लिए टीबी मरीजों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि पर छह माह से ब्रेक लगा है। जनपद में पंजीकृत 10 हजार से अधिक टीबी मरीज प्रोत्साहन धनराशि के इंतजार में है। मरीजों के बैंक खातों में धनराशि न पहुंचने से निक्षय पोषण योजना उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

टीबी उन्मूलन अभियान के तहत रोगियों की घर-घर खोज की जा रही है। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय में उनका पंजीकरण कराकर उपचार शुरू कराया जाता है।
उपचाराधीन मरीजों को नियमित रूप से दवा दी जाती है। जबकि निक्षय पोषण योजना के तहत प्रत्येक पंजीकृत टीबी मरीज को डीबीटी के माध्यम से एक-एक हजार रुपये प्रतिमाह बैंक खातों में दिया जाता है।
विज्ञापन

यह धनराशि तीन-तीन हजार रुपये की दो किश्तों में प्रदान की जाती है। इसकी पहली किश्त मरीज का उपचार प्रारंभ करने के समय और दूसरी एवं अंतिम किश्त तीन माह बाद प्रदान की जाती है।
स्पर्श पोर्टल से लिंक होने हैं 10105 टीबी मरीज : जनपद में 10105 टीबी मरीज उपचार पा रहे हैं। निक्षय पोषण योजना के तहत इन मरीजों को पोषित खुराक के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये के हिसाब से तीन-तीन हजार की दो किश्तों में छह हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जाती है, लेकिन खाते लिंक न हो पाने के कारण मरीजों के करीब 4.5 करोड़ रुपये की धनराशि अटकी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें