फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबियत बिगड़ने पर बंदी अस्पताल में भर्ती        

Fri, 11 Nov 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बंदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कारागार में तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए बंदी ने नई मंडी कोतवाली पुलिस पर यातनाएं देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के परिजन मानवाधिकार आयोग में शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं।  एसएसपी ने मामले में मेडिकल के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।  
विज्ञापन


जिला कारागार की बैरक नंबर 16बी में बंद आरिफ पुत्र जमशेद निवासी खालापार को तबियत खराब होने पर बुधवार सुबह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बंदी के नाजुक अंगों पर चोट बताई गई है। चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। बंदी आरिफ का कहना है कि वह शहर के अजमत मार्केट में खराद की दुकान करता है। शनिवार को मंडी पुलिस ने उसे उठाया था और बाइक चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट की थी।

रविवार को तीन अन्य के साथ उसे जेल भेज दिया गया। मारपीट के दौरान लगी चोटों से उसी दिन से खून निकल रहा है। पीड़ित के अनुसार पुलिस ने उसके साथ अमानवीय अत्याचार किया था। तबियत खराब होने पर जेल अधिकारियों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। मामले का पता चलने पर बंदी के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग में करने की बात कही है। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें