फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रैन बसेरे में तबीयत बिगड़ी, युवक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नगर पालिका परिषद के रैन बसेरे में ठहरेे एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीएम वित्त गजेंद्र सिंह ने पालिका पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब सात बजे नगर के किसी व्यक्ति ने नगर पालिका कर्मचारियों को सूचना दी कि एक युवक बुढ़ाना तिराहे पर शराब ठेके के निकट नशे की हालत में पड़ा है। सूचना पर नगर पालिका कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को उठाकर रैन बसेरे में पहुंचा दिया।
नगर पालिका के खादय एवं सफाई निरीक्षक नेपाल सिंह ने बताया कि सुबह करीब छह बजे उसकी हालत बिगड़ गई। पालिका कर्मचारियों की जानकारी पर वह पालिका पहुंचे। कर्मचारियों ने युवक को सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर एडीएम वित्त गजेंद्र सिंह ने पालिका पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

एसडीएम भी सीएचसी पहुंच गए। एसडीएम बुढ़ाना ईओ राजकुमार ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे नगर पालिका कर्मचारी कल्लू को शराब ठेके के निकट से नगर पालिका लेकर आए थे। हालत बिगड़ने कर उसे सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक गर्म बनियान, जर्सी, नीली शर्ट तथा ग्रे रंग का गर्म लोवर पहने था। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें