फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित तो तलाशता रहा अमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित तो तलाशता रहा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को सामने आए तीन कोरोना संक्रमितों में से एक को तलाशने में पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के पसीने छूट गए। इस व्यक्ति ने अपना पता आदर्श कॉलोनी का लिखवाया हुआ था जबकि यह मूल निवासी रई गांव का है। रिपोर्ट आने के समय वह गांव में ही था। बाद में स्कूटी से शहर में आया, तब जाकर उसे अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी निवासी यह व्यक्ति फाइनेंस का काम करता है। बताया गया कि कोरोना सैंपल देने के बाद भी वह इधर-उधर घूमता रहा। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग ने आदर्श कॉलोनी के पते उसे तलाश किया लेकिन वह वहां नहीं मिला। पता लगने पर उसके मूल निवास गांव रई में भी सूचना भेजी गई। ग्राम प्रधान सुमित उर्फ कन्हैया ने बताया कि संक्रमित पाया गया व्यक्ति गांव आया था। बाद में वह स्कूटी से मुजफ्फरनगर चला गया। आदर्श कॉलोनी में आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें