फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 2145 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, दी सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ आयोजन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिले में 2145 गर्भवती महिलाएं जांच कराने पहुंची। ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, हीमोग्लोबिन जांच की गई।



अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव निगम ने बताया कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर 2145 गर्भवती के स्वास्थ्य की जांच की गई। ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, हीमोग्लोबिन जांच की गई। 141 महिलाओं को निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जांच कराने के लिए ईरुपी वाउचर जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन








जिला परामर्शदाता जुनैद ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पहली बार मां बनने पर दो किस्तों में पांच हजार रुपये दिये जाते हैं। यह रकम डीबीटी के माध्यम से दी जाती है। बैंक में खाता नहीं होने के कारण कई बार महिलाओं को लाभ नहीं मिल पाता है, इसलिए विभाग ने बैंकों के माध्यम से जीरो बैलेंस पर खाता खोलने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें