नानौता के टिकरौल में आयोजित स्वास्थ्य मेले में मौजूद कर्मचारी
- फोटो : SAHARANPUR
मेलों में 189 लोगों की स्वास्थ्य जांच की
देवबंद। देवबंद में कुरड़ी, रणखंडी, फुलास अकबरपुर और जडोदाजट पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इनमें 189 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों की काउंसिलिंग भी की गई। मरीजों को दवा भी नि:शुल्क दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि फुलास, कुरड़ी, रणखंडी और जडोदाजट में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इनमें सभी प्रकार के मरीजों का परीक्षण कर बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। कहा कि कोरोना से बचाव मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के द्वारा किया जा सकता है। मेले में करीब 189 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।