फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सवा बीघा जमीन के लालच और पत्नी को परेशान करने पर भाई को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सवा बीघा जमीन के लालच व पत्नी को परेशान करने पर छोटे भाई सचिन ने बड़े भाई दीपक की गला दबाकर व ईंट से हमला कर हत्या कर दी। शव को सूखे रजबहे में डाल दिया। पुलिस ने पहचान कराने के बाद आरोपी को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली।
विज्ञापन

सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि 29 अप्रैल की सुबह बिरालसी रजबहे में एक युवक का शव मिला था। उसके हाथ पर दीपक लिखा था। बाद में उसकी पहचान गांव रुकनपुर निवासी दीपक के रूप में हुई थी।
पुलिस ने मृतक के बड़े ब्रजपाल को साथ लेकर सीसीटीवी खंगाले तो पाया कि बुढ़ाना मोड के पास मंदिर के सामने से एक मोटर साइकिल पर बैठकर दीपक व उसका छोटा भाई सचिन जाता दिखाई दिया। बाइक चला रहे सचिन ने हेलमेट लगाया था।
विज्ञापन

ब्रजपाल ने दोनों की पहचान की। यह दोनों ग्राम पीनना, ग्राम दधेडू, चरथावल थाने के सामने से होते हुए ग्राम बिरालसी पहुंचे। इसकी सीसीटीवी फुटेज है। इसके बाद सचिन की तलाश शुरू की गई तो शनिवार को घिस्सूखेड़ा नहर पुल से बाइक पर आते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद उसने घटना स्थल पर ले जाकर हत्या में प्रयुक्त ईंट मौके से बरामद कराई। सीओ ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया। वह कार पेंंटर का काम करता था। प्रेसवार्ता में एसओ चरथावल सत्यनारायण दहिया भी मौजूद रहे।
योजना बनाकर लेकर गया था साथ : सीओ ने बताया कि घटना वाले दिन 28 अप्रैल की शाम दीपक ने शहर कोेतवाली के बुढ़ाना मोड के पास मजदूरी की थी। चूंकि वह शराब पीने का आदी था। उसने वहां पास से ही शराब का पव्वा लेकर पिया और एक पव्वा लेकर रखा था। जैसे ही दीपक वहां से चला तभी बाइक लेकर सचिन उसे मिला।
इसके बाद दोनों बाइक पर चल दिए थे। गांव पीनना के बाद दधेड़ू हाईवे से होकर रोहाना तिराहा, चरथावल थाने के सामने से होते हुए बिरालसी पहुंचे थे। दीपक ने बचा हुआ पव्वा पी लिया तो उसे नशा हो गया। इसका लाभ उठाकर छोटे भाई सचिन ने हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद रुमाल से हाथ साफ किए थे। रुमाल शव बरामद होने वाले दिन बरामद कर लिया था। हत्यारोपी को तलाश कराने में गिरफ्तार आरोपी सचिन भी पुलिस के साथ घूमता रहा था। परिजनों को उस पर शक हुआ तो उसने आत्महत्या करने या परिजनों को हत्या करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें