फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी रितिक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोप है छह महीने पहले दुष्कर्म की बनाई वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती काे ब्लैकमेल करता रहा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव की युवती के साथ सहारनपुर जिले के नानौता थाने के गांव डाक्कादेई निवासी रितिक पिछले दो साल से शादी करने का वादा कर रहा था। इसी दौरान युवती से शारीरिक संबंध बनाए। करीब छह महीने पूर्व आरोपी ने युवती के घर आकर दुष्कर्म के फोटो और वीडियो बना लिए। आरोप है कि इसके बाद फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार दुष्कर्म करता था। फिलहाल शादी करने की बात कही तो आरोपी ने मना करते हुए पीड़िता और उसके परिवार काे जान से मारने की धमकी दे डाली। वादी पिता ने बताया कि बेटी का रिश्ता कई जगह तय कर दिया, लेकिन आरोपी ने वीडियो दिखाकर रिश्ता तुड़वा दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर रेप का वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें