फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ जंग में योद्घा बने बिटावदा के प्रधान

विज्ञापन
बुढ़ाना में कोरोना महामारी से बचाव के लिए बिटावदा गांव में यज्ञ करवाते ग्राम प्रधान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कोरोना महामारी से बचाव को यज्ञ कराया
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बिटावदा गांव को कोरोना महामारी से बचाने के लिए ग्राम प्रधान प्रदीप सहरावत उर्फ मंगलू कोरोना के खिलाफ जंग में शामिल है। पूरे गांव को सैनिटाइज कराया गया है। गांव में फॉगिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

बिटावदा के ग्राम प्रधान प्रदीप उर्फ मंगलू अपने गांव को कोरोना महामारी से बचाने को लगे है। ऑटोमेटिक मशीन से कूड़ा उठवाया जाता है। सफाई के बाद गांव में कली चूना डलवाया जाता है। गांव में ट्रैक्टर वाली बड़ी स्प्रे मशीन की सुविधा गांव वालों को उपलब्ध कराई है। पूरे गांव की हर गली को सैनिटाइज कराया जाता है। शाम को गांव में फॉगिंग कराई जा रही है। प्रधान का कहना है कि लॉकडाउन में ग्रामीण पूरा सहयोग कर रहे हैं। गांव के छोटे बच्चों व बुजुर्गों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता। गांव की अधिकतर महिलाएं भी घर के अंदर रहती है। खेतों में काम करने वाले ग्रामीण व मजदूर ही घर से बाहर निकलते हैं। पूरे गांव की सहमति से गांव में महायज्ञ कराया गया। सभी सरकारी आदेशों व निर्देशों का वे पालन कर रहे हैं। गांव के 550 पंजीकृत मजदूरों में से करीब 250 मजदूरों को उनकी मजदूरी का पैसा दिलवा चुके हैं। पात्र ग्रामीणों के लिए गांव में 70 नए राशन कार्ड बनवाए गए हैं। गांव के मास्टर देेवेंद्र सहरावत ने 25 हजार रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करवाए हैं।

बुढ़ाना के गांव बिटावदा में फोंगिंग करवाते ग्राम प्रधान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें