फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब सहित चार ग्रामीण गिरफ्तार

विज्ञापन
बुढ़ाना में अवैध शराब बेचने वाले युवक पुलिस के कब्जे में। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शराब सहित चार ग्रामीण गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। पुलिस ने जौला गांव के जंगल में छापा मारकर शराब सहित चार ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह को जौला नहर के पास कार में भारी मात्रा में शराब होने की सूचना मिली। पुलिस ने जौला के जंगल में नहर के पास एक कार को घेर लिया और चार युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान कार में पुलिस ने भारी मात्रा में कच्ची शराब मिली। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि ये लोग अवैध रूप से शराब को ब्लैक से बेचने का काम करते हैं। पकड़े गए ग्रामीण राहुल पुत्र सुशील व जाहिद पुत्र अय्यूब शाहपुर थाने के पुरबालियान गांव के रहने वाले हैं। नीटू पुत्र खसीटू ग्राम पलड़ी थाना शाहपुर व प्रदीप पुत्र रामबीर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरालसी का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि लॉकडाउन के कारण कस्बा तथा क्षेत्र में शराब की दुकानें बंद है। ये लोग अवैध रूप से कई गुना दाम लेकर शराब बेचने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें