फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधली पीएचसी पर लटका ताला, मरीज परेशान

विज्ञापन
दूधली पीएचसी नहीं खुलने से बाहर इंतजार में दूरदराज के मरीज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चरथावल। दूधली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पूरे दिन ताला लटका रहने से मरीज तीन बजे तक डाक्टरों और स्टाफ के इंतजार में बाहर पड़े रहे। विभाग की उदासीन रवैये को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। विहिप के प्रखंड सह संयोजक मोहित बजरंगी ने सीएमओ डॉ. प्रवीण चोपड़ा से फोन पर तीन दिनों से पीएचसी नहीं खुलने की शिकायत की है।
विज्ञापन

चरथावल विकास खंड का गांव दूधली सहारनपुर की सीमा से लगा हुआ है। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दुर्दशा से ग्रामीण आजिज आ चुके है। चिकित्सक और स्टाफ कभी भी ताला लगाकर चला जाते है। इस पीएचसी से जिले के अलावा सटे सहारनपुर जिले के कई गांवों के मरीज उपचार को आते हैं। बताया कि तीन दिन से कोई चिकित्सक नहीं पहुंच रहा है। मरीजों को इंतजार कर वापस लौटना पड़ता है।
बृहस्पतिवार को सहारनपुर के लुकदाड़ी से रजनी, दूधली से वीशू, विजय बाबा के अलावा बुड्ढ़ाखेड़ा, न्यामू, छिमाऊ, आलमगीरपुर, कान्हाहेड़ी आदि से दर्जनों मरीज पहुंचे। सुबह नौ बजे से तीन बजे तक चिकित्सकों के नहीं पहुंचने पर मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

विहिप नेता मोहित, मास्टर सोहनवीर सिंह, वीशू प्रताप, भानू प्रताप, कुणाल, टीनू आदि ने सीएमओ को मामले से अवगत कराया। उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया दूधली में तैनात डॉ. आसिफ का ट्रांसफर रोहाना हो गया और फार्मासिस्ट ट्रेनिंग पर गया है। उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था कराने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें