जानसठ के गांव तालड़ा के जंगल में फिरौती की रकम रखे जाने वाले स्थान को देखने पहुंचे एसपी देहात फो
जानसठ। बदमाशों के चंगुल से छूटकर लौटे किसान अरुण कुमार के अपहरण और फिरौती की जानकारी लोगों को शनिवार सुबह हुई। किसान ने बताया कि अंगोछे से उसके हाथ बांध दिए गए थे। दोनों बदमाश नई उम्र के थे। तमंचे वाला उसके पास खड़ा होता था, जबकि डंडे वाला बार-बार खेत के बाहर चक्कर लगाने जाता था। सुबह 11 से रात के आठे बजे तक 9 घंटे अपह्त किसान ने दहशत में गुजारे। उधर, पुलिस ने शक के आधार पर किसान के नौकर के पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
शनिवार को किसान अरुण ने बताया कि उसके पास तमंचा लेकर बैठे रहने वाला बदमाश उसे शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देता रहा। दूसरा बदमाश, जिसके पास केवल डंडा ही था। वह गन्ने के खेत से बाहर चला गया था। वहीं बदमाश फिरौती की दस लाख रुपये की रकम से भरा थैला लेकर गन्ने के खेत में पहुंचा था। इसके बाद बदमाशों ने उसे छोड़ दिया और पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। रात में किसान खुद ही अपनी बाइक लेकर जानसठ स्थित मकान पर पहुंचा। पुलिस ने शनिवार की सुबह सूचना मिलने पर तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानसठ के गांव तालड़ा के जंगल में फिरौती की रकम रखे जाने वाले स्थान को देखने पहुंचे एसपी देहात फो