फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चुनी गई गांवों की नई सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आधी आबादी के हाथों में होगी 170 गांवों की कमान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतपेटियों से प्रत्याशियों का भाग्य खुलने के बाद जिले में 497 ग्राम पंचायतों में नई सरकार चुन ली गई है। इनमें से 170 गांवों की बागडोर आधी आबादी के हाथों में सौंपी गई है।
विज्ञापन

जनपद में नौ ब्लाक पुरकाजी, चरथावल, खतौली, शाहपुर, सदर, बघरा, बुढ़ाना, जानसठ और मोरना में त्रिस्तीय पंचायत चुनाव कराया गया। इन ब्लॉकों में ग्राम पंचायत के 498 पदों, ग्राम पंचायत सदस्य 6726 पदों, बीडीसी के 1085 तथा जिला पंचायत के 43 पदों पर चुनाव हुआ। इन पदों के लिए चुनाव मैदान में 13215 प्रत्याशी उतरे। 17 लाख छह हजार 80 वोटरों ने इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। रविवार से दो दिनों तक चली मतगणना के बाद जिले में 497 ग्राम पंचायतों में नई सरकार चुनी गई। ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों को भी चुना गया। जानसठ ब्लॉक के गांव चूड़ियाला में ग्राम पद की प्रत्याशी की मृत्यु होने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। अब यहां पर नौ मई को चुनाव कराया जाएगा। जनपद के सभी ब्लॉकों में आरक्षण के अनुसार 498 ग्राम पंचायतों से 169 ग्राम पंचायत महिलाओं के लिए आरक्षित की गई थी। इनमें एससी महिला के लिए 30, ओबीसी महिला के लिए 48 तथा महिलाओं के लिए 91 ग्राम पंचायत आरक्षित की गई थी। इन सभी ग्राम पंचायतों में आधी आबादी के हाथों में बागडोर आई है। इनके अलावा ग्राम पंचायत सोंटा एससी के लिए आरक्षित थी, जहां से ज्योति ने जीत दर्ज की है। इस तरह 170 ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण के बाद आधी आबादी की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें