जनपद की सदर समेत छह विधानसभाओं में रिकार्ड तोड़ मतदान हुआ है। इस बार आधी आबादी ने भी अपनी ताकत दिखाई है। छह सीटों पर 6,91181 पुरुषों और 5,90450 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। बुढ़ाना, शहर सदर के बाद खतौली विधानसभा में सबसे अधिक वोट डाले गए।
शनिवार को मतदान में प्रत्येक विधानसभा में वोटरों ने प्रत्याशियों पर खूब वोटों की बारिश की। 10 घंटे में वोटरों की भीड़ ने ईवीएम का बटन दबाकर रिकार्ड बना दिया। आधी आबादी ने भी इस बार मतदान में अपना रुझान दिखाया है। हालांकि महिलाओं के सापेक्ष एक लाख से अधिक पुरुषों ने ज्यादा मतदान किया है। जनपद में छह सीटों पर 19,13411 मतदाताओं में से 12,81,624 वोटरों ने वोट डाले हैं।
इनमें 6,91181 पुरुषों ने और 5,90450 महिलाओं ने मतदान किया है। सबसे अधिक मतदाताओं ने बुढ़ाना में वोट किया। यहां पर 2,40714 मत पड़े हैं। इसके बाद शहर सदर में 2,14492 वोटरों ने ईवीएम का बटन दबाया। जबकि खतौली विधानसभा में भी 2,12033 ने वोट डाले हैं। सभी विधानसभाओं में 11 थर्ड जेंडरों ने भी मतदान किया है। वहीं, वर्ष 2012 में 10,39,520 मतदाताओं ने वोट डाले थे। जिनमें 5,78849 पुरुषों और 4,60665 महिलाओं ने वोट डाले थे।
-------------------------
विधानसभावार 2017 में पड़े वोटों के आंकड़े
विधानसभा------पुरुष------महिला-----अन्य------कुल
मुजफ्फरनगर---116691----97796-----05-----214492
बुढ़ाना---------129628-------111086---00----240714
चरथावल-------111813-------94673----01---206487
पुरकाजी--------110894-------92680----00---203574
खतौली---------113552-------98786-----04---212342
मीरापुर---------108603-------95429-----01---204033
-----------------------------------------
वर्ष 2012 में हुए मतदान के आंकड़े
मुजफ्फरनगर------94427-------74700-------169128
बुढ़ाना----------107233------84990----------192224
चरथावल--------95481-------76727---------172208
पुरकाजी---------93988------73148----------167138
खतौली---------94352-------75699----------170053
मीरापुर---------93368-------75401----------168769
(नोट: आंकड़े जिला निर्वाचन कार्यालय के हैं)