हकीम उम्मेद अली जमीयत उलमा शहर अध्यक्ष चुने गए
मुजफ्फरनगर। जमीयत उलमा की जिले की कार्यसमिति द्वारा सर्वसम्मती से शहरी इकाई के नए अध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिसमें हकीम उम्मेद अली को नगर अध्यक्ष चुना गया और मौलाना ताहिर कासमी शहर महासचिव बने रहेंगे।
जिले के जमीयत उलमा के महासचिव मौलाना मुकर्रम कासमी ने कहा कि जमीयत उलमा की जिला कार्यकारिणी के फैसले और जिलाध्यक्ष मौलाना कासिम कासमी के निर्देश पर जमीयत उलमा ने मेहनती कार्यकर्ता हकीम उम्मेद अली को शहरी इकाई का अध्यक्ष चुना है। हकीम उम्मेद अली को मौलाना शाहनवाज कासमी के स्थान पर नए शहर अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। इस अवसर पर मौलाना नजर मोहम्मद, हाजी शाहिद त्यागी, मौलाना मुकर्रम कासमी, मौलाना ताहिर कासमी, कारी सलीम मेहरबान, कलीम त्यागी, बदरुज्जमां खान आदि रहे।