फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: साइकिल चालन में हाजीपुर की मानसी बनी चैंपियन

विज्ञापन
भोकरहेड़ी में आयोजित धीमी साइकिल रेस में भाग लेती छात्राएं : संवाद
विज्ञापन
मोरना। कस्बा भोकरहेडी के इंटर काॅलेज के खेल मैदान में नेहरू युवा केंद्र की ओर से ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बालिकाओं की धीमी गति साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गांव हाजीपुर की मानसी प्रथम रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष बीना शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर किया। फाइनल राउंड में सना, अनु, काजल, आशु, वंशिका, मुस्कान, वंदना, सिमरन, प्रियांशी, विशाखा, संजना, आरती, मानसी, आंचल, रिया ने भाग लिया। हाजीपुर की मानसी प्रथम, भोकरहेडी की वंशिका द्वितीय व गांव वजीरबाद की मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। विशिष्ट अतिथि प्रबंधक डाॅ. करणवीर सिंह ने कहा कि लड़कियां खेलों में देश-विदेश में परचम लहरा रही है। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डाॅ. कैप्टन प्रवीण चौधरी ने घोषणा कि धीमी गति साइकिल रेस की विजेताओं के जिला स्तर पर स्थान प्राप्त करने पर साइकिल प्रदान करेंगे। विजेताओं को अतिथियों ने प्रमाण पत्र ट्राफी, मेडल देकर पुरस्कृत किया। एनसीसी से खुशी, कनिका, हिमानी व लक्ष्मी ने अतिथियों के बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के आयोजन में प्रीति पाल, एनसीसी अधिकारी अमित राणा, दिनेश शर्मा, साहब सिंह, संजय ठाकुर आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें