फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: राजकुमार उपसभापति चुने गए

Sat, 18 Jan 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
छपार समिति के चुनाव में निर्विरोध चुने गये उपसभापति को प्रमाणपत्र भेंट करते उपचुनाव अधिकारी व स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपार। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति छपार में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। उपसभापति राजकुमार को उपचुनाव अधिकारी ने प्रमाणपत्र भेंट किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को समिति में सुबह साढ़े आठ बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। एक पक्ष के लोगों ने नामांकन किया दूसरे पक्ष से कोई व्यक्ति समिति में नहीं पहुंचा। सुबह 11 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई जांच में सभी नामांकन सही पाए गए। उपसभापति पद पर राजकुमार को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिला सहकारी बैंक में पांच, पीसीडीएफ में चार, उपभोक्ता भंडार में तीन, सहकारी संघ में 14 , क्रय विक्रय में छह, पीसीएफ में दो, पीसीयू के लिए एक प्रतिनिधि चुना गया। सभी प्रतिनिधि सर्वसम्मति से निर्विरोध घोषित किए गए। उपचुनाव अधिकारी एग्रीकल्चर प्रभारी ब्लाक पुरकाजी प्रवीण कुमार व समिति की प्रबंध निदेशक रविता मलिक ने जीत का प्रमाणपत्र भेंट किया। समर्थकों ने मिठाई बांटी। अरशद त्यागी, इकबाल, राजेन्द्र गुप्ता, शशी त्यागी, विनित त्यागी, राजेन्द्र गुर्जर, अशोक शर्मा, सोमपाल आर्य, बबलू त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें