फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं : कामरान खान

Sat, 02 Aug 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राज्य हज कमेटी के सदस्य कामरान खान ने कहा कि हज यात्रा पर जाने वाले जायरीन को शासन से अनुमन्य सभी सुविधाएं दिलाई जाएंगी। उन्हाेंने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार हज यात्रा को आसान बना रही है।
विज्ञापन

शहर काजी तनवीर आलम के लोहिया बाजार सब्जी मंडी स्थित आवास पर पहुंचे हज कमेटी सदस्य ने कहा कि प्रदेश सरकार हज यात्रियों की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान उन्हें मिलने वाली सुविधाओं पर गंभीर है। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या पर उन्हें अवगत कराया जा सकता है।
शहर काजी तनवीर आलम, कारी खालिद ने कहा कि हज का आवेदन करने वाले लोगों के पासपोर्ट बनने में देरी होती है। जिससे वह हज यात्रा पर नहीं जा पाते हैं। पासपोर्ट व्यवस्था को उनके लिए सरल किया जाए। हज यात्रा के दौरान सऊदी अरब में पहुंचने के बाद विश्राम (ठहरने व सोने के लिए) आवास छोटे मिलते हैं, जबकि शौचालयों की व्यवस्था उचित नहीं रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तौगी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें