फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसानों के अरमानों पर पड़े ओले, सब्जियों-सरसों को नुकसान

विज्ञापन
भोपा। ओलावृष्टि की चपेट में आई खेत में कटी पड़ी गेहूं और सरसों की फसल। स्रोत किसान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/भोपा। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को भोपा क्षेत्र के महाराज नगर और खैर नगर में ओलावृष्टि हुई। काफी देर तक ओले पड़ने से सफेद चादर बिछ गई। सरसों और सब्जियों की फसल में अधिक नुकसान हुआ है। तरबूज, खरबूजे, खीरा, ककड़ी, टमाटर, लौकी, मिर्च, करेला, बैंगन में नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग मौसम रहा। खादर क्षेत्र में गरज और चमक के साथ बारिश होने लगी। ग्रामीण सतीश चौहान, अरविंद, सुरजा, चमन सिंह, सोमपाल, धर्मेंद्र, मिलकराम, चंद्रपाल, कुलदीप, कंवरपाल, शिवकुमार, राजेंद्र, राकेश कुमार ने बताया कि काफी देर तक ओलावृष्टि हुई है।
वह पहले ही बाढ़ की समस्या से जूझते चले आ रहे हैं और ओलावृष्टि से उनकी फसलों को नुकसान हुआ है। नायब तहसीलदार बृजेश कुमार ने बताया कि ओलावृष्टि की सूचना मिली है। लेखपाल की टीम से सर्वे कराकर नुकसान का आंकलन कराया जाएगा। उधर, जिले के अन्य क्षेत्रों में दिनभर मौसम बदलता रहा। कभी धूप खिली तो कभी बादल छा गए।
विज्ञापन

सात और आठ अप्रैल को बारिश की संभावना : मौसम में आठ अप्रैल तक लगातार बदलाव की संभावना जताई जा रही है। सात अप्रैल को बारिश की 65 प्रतिशत संभावना जताई गई है। इसके अलावा आठ अप्रैल को भी हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद आसमान साफ रहेगा।
बारिश से गेहूं की कटाई हो रही प्रभावित : बारिश के कारण गेहूं की कटाई का कार्य भी प्रभावित होने लगा है। खादर क्षेत्र में किसानों ने कटाई रोक दी है। उधर, दूसरे क्षेत्रों में किसानों ने बारिश की आशंका के कारण फिलहाल कटाई आगे बढ़ा दी है।

भोपा। ओलावृष्टि की चपेट में आई खेत में कटी पड़ी गेहूं और सरसों की फसल। स्रोत किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें