फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मौसी-भांजे की मौत पर हंगामा

Sun, 29 Jan 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ट्राले की टक्कर से बाइक सवार मौसी और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। एक बच्चा चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन

ककरौली की कम्हेड़ा निवासी महिला मनोज देवी (35) अपनी बहन के लड़के दुष्यंत (20)  और एक बच्चे के साथ शनिवार शाम बाइक से बनत गांव जा रही थी। मनोज देवी के पिता की तबियत खराब चल रही है। शाम करीब सात बजे नई मंडी कोतवाली के बिलासपुर बाईपास पर बाइक ट्राले की चपेट में आ गई और संतुलन बिगड़ने से तीनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। 
डायल-100 की गाड़ी और नई मंडी कोतवाली पुलिस ने घायलों को प्राईवेट अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मनोज देवी ओर दुष्यंत को मृत घोषित कर दिया। बच्चे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। उधर, मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ ने एकत्र होकर  जाम लगा दिया। सीओ मंडी मणीलाल पाटीदार और एसडीएम ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। अधिकारियों ने उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन पीड़ित पक्ष को दिया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए  भिजवा दिए।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें