फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतवाड़ा में नागिन नदी के उदगम स्थल का पानी शुद्ध व स्वादिष्ट

विज्ञापन
खतौली के गांव अंतवाड़ा में नागिन नदी के उदगम स्थल को देखते मेरठ के गांव इंचौली की समिति के पदाधिक? - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
अंतवाड़ा में नागिन नदी के उद्गम स्थल का पानी शुद्ध व स्वादिष्ट
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। अंतवाड़ा में पुनर्जीवित नागिन नदी के उद्गम स्थल का मेरठ के गांव इंचौली की गुरू रविदास युवा जन समिति के सदस्यों ने दर्शन किया। वहां का पानी पिया और बोतल में भरकर पानी अपने साथ भी ले गए। समिति के सदस्यों ने बताया कि पानी शुद्ध और स्वादिष्ट है। पानी बिल्कुल गंदा नहीं है। इंचौली क्षेत्र में गांव सैनी के पास से भी नागिन नदी गुजरती है, लिहाजा अब ग्रामीण वहां भी खुदाई कराने की कवायद में जुटेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को समिति के अध्यक्ष जोनी कुमार, सचिव सोहित कुमार, सलाहकार राकेश कुमार रवि, कोषाध्यक्ष अमित कुमार रवि, उपाध्यक्ष बीनू कुमार रवि, प्रचारक ऋषिपाल तथा सदस्यों कृष्ण कुमार, सचिन, विपिन, सोनू सलानिया, अनुज रमानिया, प्रवीण कुमार, नीटू कुमार गांव अंतवाड़ा में नागिन के नदी के उद्गम स्थल को देखने के लिए पहुंचे। कोषाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि उद्गम स्थल पर मात्र आठ फुट की खुदाई करने पर पानी निकल गया। उन्होंने बताया कि उनके गांव इंचौली से तीन किलोमीटर दूर स्थित गांव सैनी के पास से यह नदी गुजर रही है। वे भी इस नदी की खुदाई के लिए ग्रामीणों को साथ लेकर सहयोग करेंगे। इसके लिए शीघ्र ही समिति की ओर से ग्रामीणों की बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें सर्वसम्मति से सहयोग करने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें