वेबिनार से विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा पत्रकारिता, रंगमंच एवं फिल्म निर्माण एवं निर्देशन के मूल सिद्धांतों पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता फिल्म मेकर, लेखक आलोक शुक्ला रहे।
वेबिनार के दौरान आलोक शुक्ला ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र-छात्राओं को रंगमंच एवं पत्रकारिता के मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी। कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। यह कोई मनोरंजक कार्य न होकर देश के खास से आम नागरिक तक को देश और विदेशों की सच्ची घटनाओं से जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से सूचित कराने की प्रक्रिया है। आज पत्रकारिता देश और समाज के निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। थिएटर के विषय में बताया की कि यह एक मनोरंजन के साथ-साथ अद्भुत जानकारी प्रदान करने वाला क्षेत्र है। यह एक कला मंच है जो आपकी प्रतिभा को निखार कर जनमानस के समक्ष एक नया स्वरूप प्रदान करता है। छात्र एवं छात्राओं के सवालों का जवाब भी दिया। विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने आभार जताया। सौरभ मित्तल, डा. रूपल मलिक, वैशाली रस्तोगी, शिवानी बर्मन, शिवानी गुप्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा, हरीश सहरावत, सृष्टि चौधरी एवं नितिन चौधरी आदि का सहयोग रहा।