फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जीएसटी चोरी के मामले चिह्नित, कसा जाएगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग त्योहारी उत्सव के बाद अब जीएसटी चोरी के मामलों में शिकंजा कसने जा रहा है। बोगस फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का आईटीसी क्लेम लेने वाले कई बड़े चेहरे चिह्नित किए गए हैं। विभागीय जांच में फर्जीवाड़ा साबित होने पर ऐसे लोगों के विरुद्ध एफआइआर कराई जाएगी।
विज्ञापन

बोगस फर्म बनाकर केवल कागजों पर ही खरीद-फरोख्त दर्शाकर फर्जी आइटीसी क्लेम के माध्यम से करोड़ो रुपये की हेराफेरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। राज्यकर विभाग ने पिछले दिनों अलग-अलग थानों में एफआईआर भी कराई थी। इसी माह खालापार थाना पुलिस ने 1300 करोड़ रुपये के फर्जी ई-वे बिलों से करोड़ाें की राजस्व चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। थाना नई मंडी और शहर कोतवाली में भी करोड़ों का जीएसटी क्लेम करने पर एफआईआर कराई गई।
जीएसटी एसआईबी ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेष चंद्र दीक्षित का कहना है कि त्योहार के कारण कार्रवाई शिथिल पड़ गई थी। विभाग बड़े धोखेबाजों को चिह्नित कर रहा है। शीघ्र ही उनके विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें