जीआरपी गाजियाबाद थाने में तैनात व भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहैड़ी निवासी अंकुर सहरावत मुजफ्फरनगर से आते समय हादसे में घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
भोपा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर से भोपा की तरफ आते समय कासमपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सिपाही नीचे सड़क पर गिर गया। इस दौरान राहगिरों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक घायल हालत में पड़ा था। पास में काफी कागजात भी बिखरे पड़े थे।