मोरना। शुकतीर्थ स्थित जाट धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ का पूर्ण आहुति के साथ समापन हो गया। वैध जगपाल सिंह ने कहा कि यज्ञ का मनुष्य के जीवन में बहुत बड़ा महत्व है।
उन्होंने कहा कि यज्ञ में सत्य मंत्रों व शुद्ध सामग्री का उपयोग होना चाहिए। शुद्धता मनुष्य की सफलता के द्वार खोल देती है और शुद्ध भोजन करने वाले मनुष्य के विचार शुद्ध होंगे व वाणी मीठी होगी। कार्यक्रम को मां अन्नपूर्णा गिरि मंदिर के महा मंडलेश्वर गोपाल महाराज, स्वामी राजेंद्र महाराज, ब्रहृाचारी रामफल सिंह ने भी संबोधित किया। वेदपाठी सुनीता मल्होत्रा, मीनू व बबली नारंग ने यज्ञ में आहुति प्रदान कराई। मुख्य यजमान रूपल मल्होत्रा, रश्मि मल्होत्रा, राहुल मल्होत्रा, सोनल रहे। कार्यक्रम में सरदार बन्नी खुराना, कर्ण खुराना, चीनू नारंग, सोनू नारंग, श्याम मल्होत्रा, सुरेंद्र मगन, ऋचा, हर्ष सिंगल मौजूद रहे।